कुल्लू अपडेट,कुल्लू ज़िला के बंजार थाना के अंतर्गत डोरु समीप घर्टगाड़ में नाकाबंदी के दौरान एक कार HP 64A-4260 को चैकिंग के लिये रोका गया तलाशी के दौरान गाड़ी से 1.141 किलोग्राम चरस /कैनबिस बरामद की गई।वहीं पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार (36 बर्ष)पुत्र धनी राम निवासी गांव बपडौन डाकघर सूजायला तहसील अर्की ज़िला सोलन के रूप में हुई ।वहीं आरोपी के विरूद्ध थाना बंजार में धारा 20व 25, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी को आज अदालत पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।और बंजार पुलिस का कहना है इस मामले में आगे की जांच की जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,459



