कुल्लू अपडेट,राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज संपन्न हुई।बैठक ढालपुर में आयोजित की गई। राजकीय अर्थ राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष तुले राम ने बताया कि इस बैठक में हाल ही में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के द्वारा सम्मानित गिरधारी लाल ठाकुर को सम्मानित किया गया। जिन्हें आपदा के समय विशेष योगदान देने के लिए विभाग के द्वारा सम्मानित किया गया । तुले राम ने बताया कि गिरधारी लाल ठाकुर लोक निर्माण विभाग भुंतर में जे सी बी ऑपरेटर है। राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ कल्लू के महामंत्री वेद राम ठाकुर ने बताया कि इस मीटिंग में हाल ही में संपन्न हुए जिला कार्यकारिणी के चुनाव के बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।जिसमें सभी विभागों के चालकों को जिम्मेवारियां सोप गई ।तुलेराम ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार सभी खंडों से मंत्रणा करने के पश्चात किया गया है। जिसमें सभी विभागों को सम्मिलित किया गया है। इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जगरनाथ ठाकुर गिरधारी लाल ठाकुर चेयरमैन ख्याल चंद ठाकुर ,बालक राम, चैने राम, बुधा, इंद्र नेगी, प्रेम ,तुले राम, इच्छा राम ,सोहनलाल, प्रीतम सिंह व ओमचंद आदि सदस्यों ने भाग लिया।




