Search
Close this search box.

तीन मार्च को कुल्लू जिले के 401 बूथों में पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

कुल्लू अपडेट , जिले में तीन मार्च को नवजात से लेकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए पांचों स्वास्थ्य खंडों में 401 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इनमें घरद्वार के समीप बच्चों को दवा उपलब्ध करवाई जाएगी।इसके बाद चार और पांच मार्च को मॉपअप-डे निर्धारित किए गए हैं। इन दो दिनों में उन बच्चों की पहचान कर दवा पिलाई जाएगी, जो किन्हीं कारणों से दवा से वंचित रह गए हों। स्वास्थ्य विभाग ने खंड चिकित्सा अधिकारियों से पात्र बच्चों की सूची मंगवाई थी। सूची उपलब्ध होने के बाद अब विभाग ने पांचों चिकित्सा खंडों नग्गर, जरी, बंजार, आनी और निरमंड में 401 पोलियो बूथ बनाने का शेड्यूल तैयार किया है। इन सभी बूथों में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो दवा की खुराक पिलाई जाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जिले के 401 पोलियो बूथों में करीब 37,000 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। कहा कि तीन से पांच मार्च तक सभी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज