हिमाचल अपडेट , हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह बजट ठीक लोकसभा चुनाव से पहले पेश किया जा रहा है तो स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री इसमें सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे है। मुख्यमंत्री ने मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी 240 से बढ़ाकर 300 रुपये करने की घोषणा की। 60 रुपये बढ़ाई गई। यह एक ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। वित्त वर्ष 2024 में पांच हजार गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाएगा। 1 अप्रैल से राशनकार्ड धारक उपभोक्ता डिपुओं में कोई भी खाद्य तेल प्राप्त कर सकेंगे। एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली मनरेगा महिला कामगारों को मकान बनाने के लिए तीन लाख की सहायता दी जाएगी।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,290



