Search
Close this search box.

सीएम सुक्खू ने की विधायक ऐच्छिक निधि को 13 लाख से बढ़ाकर 14 लाख करने की घोषणा

हिमाचल अपडेट , मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को बजट पेश किया। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।सुक्खू ने विधायक ऐच्छिक निधि को 13 लाख से बढ़ाकर 14 लाख करने की घोषणा की। सीएम ने विधायक प्राथमिकताओं के रूप में बदलाव का एलान किया। विधायक 23 प्राथमिकताएं दे सकेंगे। विधायक प्राथमिकता के वित्तीय पोषण की वर्तमान सीमा को 30 करोड़ बढ़ाकर 175 से 195 करोड़ करने की घोषणा की। विधायक क्षेत्र विकास निधि प्रति विधानसभा क्षेत्र 2.10 करोड़ से बढ़ाकर 2.20 करोड़ करने की घोषणा की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों केलीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित बकाया का भुगतान 1 मार्च 2024 से चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगा। सभी सहकारी सभाओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। 1 अप्रैल 2024 से चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जाएगी। 1 अप्रैल 2024 के बाद प्रदेश के कर्मचारी अपने सेवाकाल में कम से कम दो बार एलटीसी की सुविधा मिलेगी। दिहाड़ीदारों को 25 रुपये बढ़ोतरी के साथ 400 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी। आउटसोर्स कर्मियों को अब न्यूनतम 12,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। पंचायत वैटनरी असिसटेंट को मिलने वाले 7000 रुपये प्रतिमाह को बढ़ाकर 7500 किया जाएगा। बजट आकार 58,444 करोड़ रुपये का प्रस्तावित है। 2023-24 के दौरा प्रदेश की अर्थव्यवस्था की अनुमानित वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय अनुमानित 2,35,199 रुपये व राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2,7,430 करोड़ रुपये अनुमानित है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज