हिमाचल अपडेट ,सुक्खू ने ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने पर पुरस्कार राशि बढ़ाकर तीन से पांच करोड़ रुपये करने की घोषणा की। रजत पदक जीतने पर दो की जगह तीन तीन करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ी को एक की जगह अब दो करोड़ मिलेंगे। इसी तरह एशियाई खेलों में स्वण पदक जीतने पर पुरस्कार राशि से 50 लाख से बढ़ाकर 4 करोड़, रजत पर 30 से 2.50 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 20 लाख से 1.50 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक पर 50 लाख की जगह तीन करोड़, रजत पर 30 लाख की जगह दो करोड़ व कांस्य पर 20 लाख की जगह 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। टीम स्पर्धा में पुरस्कार विजेताओं को प्रतिनिधित्व के आधार पर पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य से बाहर खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को एसपी फेयर और 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए एयर फेयर दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों की डाइट मनी को बढ़ाया50 करोड़ से पुलिस स्टेशनों के कर्मियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। पुलिस कर्मियों की डाइट मनी को पांच गुना बढ़ाकर 1000 रुपये करने की घोषणा की गई। इससे करीब 18,000 पुलिस कर्मियों को लाभ मिलेगा। नए अग्निशमन केंद्र खोले जाएंगे। नई खेल नीति लाई जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार का मानदेय मिलेगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7000, सहायिका 5500, आशा वर्कर को 5500 ,एमडीएम वर्कर 4500, शिक्षाविभाग के जलवाहकों को 5000, जलरक्षक 5300, जल्द शक्ति विभाग के मल्टीपर्पज वर्कर्स 5000, पैरा फीटर-ऑपरेटर 6300, पंचायत चौकीदार 8000, राजस्व चौकीदार 5800, नंबरदार 4200 मानदेय मिलेगा। वहीं, एमएमसी व आईटी शिक्षकों के मानदेय में 1900-1900 रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई। सिलाई अध्यापिकाओं को 500 रुपये की बढ़ोतरी की है।




