Search
Close this search box.

भंडारी नारी शक्ति महिला मण्डल सेऊबाग-II द्वारा किया गया पौधारोपण

कुल्लू अपडेट,भंडारी नारी शक्ति महिला मण्डल सेऊबाग-II द्वारा नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में सेऊबाग में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वही महिला मण्डल की प्रधान नैना देवी ने बताया कि महिला मण्डल आए दिन विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमो का आयोजन करता रहता है।जिसमे प्रमुख्तः स्वच्छता अभियान ,पर्यावरण संरक्षण ,जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है।महिला मंडल के  द्वारा मिशन लाइफ’- लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट – ‘पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ कार्यक्रम के लिए जहां महिला मंडल के द्वारा पर्यावरण के लिए सही जीवनशैली अपनाने के लिए शपथ ली गई।वहीं इस कार्यक्रम के अंतर्गत 60 पौधे रोपे गए एवं उनके संरक्षण कि ज़िम्मेदारी ली गई । महिला मंडल के साथ विशेष तौर से वार्ड नंबर -२ के वार्ड मेंबर राजेश कुमार उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए लोगों को व्यक्तिगत रूप से शामिल करने के लिए "LiFE (पर्यावरण के लिए जीवन शैली)" के अभियान की शुरुआत की गयी।यह पहल एक ऐसी जीवन शैली को प्रोत्साहित करती है जो संसाधनों के सावधानीपूर्वक एवं सोद्देश्यपूर्ण उपयोग पर ध्यान केंद्रित करती है और इसका ध्येय प्रचलित 'उपयोग और निपटान' उपभोग की आदतों को बदलना है। दैनिक जीवन में उन साधारण परिवर्तनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है जो जलवायु परिवर्तन में योगदान कर सकते हैं। मिशन LIFE के अन्तर्गत व्यक्तिगत व्यवहार में जागरूकता एवं परिवर्तन लाना है।जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता; साइकिल, ई-बाइक, ई-कार जैसे परिवहन के स्थायी साधनों के बारे में ज्ञान; पानी की बर्बादी के बारे में जागरूकता; पर्यावरण संबंधी सूचकों के बारे में ज्ञान (जैविक, प्लास्टिक मुक्त, क्षतिमुक्त, ऊर्जा तारांकित सूचक, आदि); उपभोग की आदतें और उन्हें हरित बनाना – व्यक्तिगत कार्बन फुटप्रिंट का आकलन करना; प्राकृतिक ऊर्जा का उपयोग (पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, द्रवचालित ऊर्जा); पारिधानिक सचेतता (चमड़ा, फर, पशु परीक्षण उत्पादों को छोड़ना) आदि के बारे में ज्ञान।इस कार्यक्रम में महिला मण्डल प्रधान नैना देवी ,वार्ड मेम्बर राजेश कुमार ,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी भूपेन्द्र ,रवींद्र ,चौकीदार किशन ,महिला मंडल के सभी सदस्य आदि उपस्थित रहे ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज