Search
Close this search box.

बन्दल पंचायत के हलैंणी व चनसारी पंचायत के गांव महिश में हुआ प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश सरकार के एक साल की जनकल्याणकारी नीतियों,योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर फोक मीडिया के माध्यम से जनमानस में जागरूकता के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ संबद्ध निजी सांस्कृतिक दलो द्वारा गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों से लोगों को विभिन्न योजनाओं के अलावा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा आज कुल्लू विकास खंड के बन्दल पंचायत के हलैंणी व चनसारी पंचायत के गांव महिश में कार्यक्रम किये गए। आज मंच के कलाकारों ने समूह गीत,’हिमाचल सरकार सबके चेहरे पर मुस्कान लाई’ व कुल्लवी नाटीओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया,साथ ही नाटक,’विकास गंगा’ के माध्यम से जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन की बहाली ओ पी एस, आपदा राहत कोष, डॉ0 वाई. एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना, पशुपालकों के लिये 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना मुख्यमंत्री सुखआश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना,मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना,विधवा पुनर्विवाह योजना,वृदाश्रम में रहने वालों हेतु त्यौहार अनुदान योजना,सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इन कार्यक्रमों के दौरान बन्दल पंचायत के प्रधान गोपाल सिंह ,वार्ड पंच सुभाष,वीर कला महिला मंडल प्रधान शालू व चनसारी पंचायत की प्रधान शांता देवी,वार्ड पंच जुममी देवी, शक्ति नागेश्वर महिला मंडल महिष की प्रधान शोभा शर्मा, सचिव निशा शर्मा सहित महिला मंडल, युवक मंडल व अन्य गॉंववासी शामिल रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज