कुल्लू अपडेट,मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है वाहनों की आवाजाही दारचा से लेह की तरफ सुबह 6.00 से 9.00 के बीच में होगी तथा लेह से दरचा 12.00 से 3.00 के बीच में होगी। दारचा शिंकुला मार्ग 4*4 तथा जंजीरों के साथ 4*2 वाहनों के लिए खुला है,आज वाहनों की आवाजाही दरचा से जास्कर की तरफ 6.00 से 9.30 के बीच में होगी। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) कुरचेहड में भुस्खलन होने के कारण पांगी की ओर बन्द है। काजा सड़क (NH-505) छोटा धरा तक 4*4 वाहनों के लिए खुला है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:
9459461355 ,
कंट्रोल रूम:
8988092298
Author: Kullu Update
Post Views: 30



