Search
Close this search box.

होटल् की जाली वेबसाइट बनाकर ठगे जा रहे पर्यटक , कुल्लू पुलिस ने की सचेत रहने की अपील

कुल्लू अपडेट ,साइबर ठग लोगों को ठगने के अलग -अलग तरीके अपनाते रहते है। अब कुल्लू मनाली में होटलों की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी हो रही है। पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे है परन्तु जब वह कुल्लू मनाली में सम्बंधित होटल में पहुँच रहे है तो उनके नाम की कोई बुकिंग नहीं मिल रही है। इस से पर्यटकों के साथ साथ होटल वाले भी परेशान हो रहे है। इसी के चलते कुल्लू पुलिस ने अपने फेसबुक पेज से एक सुचना जारी करते हुए पर्यटकों से अपील की है जिसमें उन्होने कहा है की कुल्लू पुलिस सभी पर्यटकों से अपील करती है कि होटल की ऑनलाईन बुकिंग करते समय यह पुरी तरह से सुनिश्चित कर लें कि होटल की बेबसाईट में दिए गए मोबाइल नम्बर और खाता नम्बर उसी होटल के हैं जहां पर बुकिंग कर रहे हैं । कुल्लू पुलिस को प्रायः पर्यटकों से ये शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि उन्होनें होटल की ऑनलाईन बेबसाईट पर होटल की बुकिंग की थी लेकिन कुल्लू-मनाली पहुंच कर जब होटल जाते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनके नाम से कोई बुकिंग न हुई है जिस कारण पर्यटकों और होटल संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । साईबर अपराधियों ने कुल्लू-मनाली के होटलों की जाली बेबसाईट बनाकर या फिर गलत तरीके से होटल की बेबसाईट में अपने मोबाइल नम्बर और खाता नम्बर दिए होते हैं । पर्यटक इन जाली बेबसाईट में जाकर होटल की बुकिंग कर देते हैं और साईबर अपराधियों के जाल में फंस जाते हैं । सभी होटलियर से भी अपील है कि अपने होटल की बेबसाईट में यह सुनिश्चित कर लें कि दिए गए मोबाइल नम्बर और खाता नम्बर सही हैं ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज