Search
Close this search box.

दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले,की मांग, ना हो बिजली महादेव रोपवे का निर्माण

कुल्लू अपडेट , बिजली महादेव में रोपवे लगाने के मुद्दे को लेकर बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति ने बिजली महादेव जी के कारदार विनेन्द्र जम्वाल की अध्यक्षता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। उन्होने उनसे रोपवे न लगाने की मांग की। इस से पहले भी संघर्ष समिति के सदस्य और बिजली महादेव मंदिर कमेटी के सदस्य डीसी कुल्लू के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप चुके है। बीते कुछ समय से बिजली महादेव में रोपवे लगाने की बात हो रही थी जिसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गयी थी और रोपवे निर्माण के लिए फिजिकल रिपोर्ट भी सौंपी जा चुकी थी। बिजली महादेव ने देववाणी के माध्यम से बिजली महादेव में रोपवे न लगाने को कहा था जिसके बाद से इस रोपवे के विरोध में एक संघर्ष समिति बनाई गयी थी। संघर्ष समिति ने दो बार केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और रोपवे न लगाने को कहा। परन्तु अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है जिसके बाद अब संघर्ष समिति के सदस्यों ने जगत प्रकाश नड्डा मुलाकात करके उन्हें इस मामले से अवगत करवाया और रोपवे ना लगाने की मांग की।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज