Search
Close this search box.

आपसी तालमेल से पॉजिटिव माहौल बनाकर करेंगे काम – डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश

कुल्लू अपडेट ,उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मीडिया की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने तथा योजनाओं की फीडबैक देने में अहम भूमिका रहती है। उन्होंने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित किये।तथा उम्मीद जताई कि दोनों के आपसी सहयोग से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान पत्रकार उन्होंने द्वारा ,पर्यटन,हथकरघा क्षेत्र को जिले में सुदृढ़ करने सम्बन्धी अनेक सुझाव दिये। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया किया कि उनके सुझाव व चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा तथा सकारात्मक दिशा में कदम उठाए जायेगे। उन्होने सभी पत्रकारों से अपील की सब मिलकर एक पॉजिटिव और फ्रेंडली माहौल में काम करेंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज