कुल्लू अपडेट , जिला कांग्रेस कुल्लू के प्रवक्ता राजीव किमटा ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर प्रेस क्लब कुल्लू में प्रेसवार्ता की। उन्होने कहा की मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। यह बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा की यूनिवर्सल कार्टन का प्रयोग करने से किसानों और बागबानों को बहुत फायदा होगा। इस फैसले से बागबान बहुत खुश है। दूध उत्पादन करने वालों के लिए भी एक फिक्स रेट कर दिया है जिस से दूध उत्पादन वालों को फायदा होगा। जो भी युवा बेरोजगार है उनके लिए भी 680 करोड़ के स्टार्टअप बजट का प्रावधान किया है । इसके बाद जो महिलाएं कम उम्र में विधवा हो जाती है उनको 3 लाख रुपए घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे । गाय के रखरखाव के लिए भी गोसदन वालों को 1200 रुपए प्रति गाय दिया जाएगा । इस से गौमाता को सड़कों पर इधर उधर नही छोड़ा जाएगा




