कुल्लू अपडेट ,बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने ग्राम पंचायत चनौन के दुर्गम गांवों मनहौन, टिंढा और बेऊगी का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।विधायक ने कड़ाहिल-ओतन सड़क का भूमिपूजन भी किया। विधायक ने कहा कि मनहौन, टिंढा और बेऊगी पहले ही सड़क सुविधा से जुड़ें हैं, लेकिन बस पहुंची। इसके लिए विधायक प्राथमिकता में बेऊगी-टिंढा वाया सेरीवेला सड़क की डीपीआर तैयार की गई है। नाबार्ड से स्वीकृति प्राप्त होते ही सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक ने प्राथमिक पाठशाला टिंढा का भी औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था जांची। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान विधायक ने जन समस्याएं भी सुनीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।
Author: Kullu Update
Post Views: 26



