Search
Close this search box.

राधे कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गांधीनगर में आयोजित किया गया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

कुल्लू अपडेट, राधे कृष्णा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गांधीनगर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इसमें भारी संख्या में लोग आए थे। लोगों द्वारा इस कैंप का लाभ उठाया गया। इस कैंप में लक्ष्मी आई सेंटर के नेत्र चिकित्सक रवि मतानी ने लोगों की आंखों की जांच की। जिन लोगों के ऑपरेशन होने है उनके ऑपरेशन भी ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क करवाए जाएंगे। लोगों का कहना है की उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस कैंप की जानकारी मिली थी। कैंप में आकर डॉक्टर द्वारा काफी अच्छे से उनकी आंखों की जांच की गई । नेत्र चिकित्सक रवि मतानी का कहना है की आजकल बच्चों में डिजिटल आई स्ट्रेन एक बहुत बड़ी समस्या है जिसका कारण है की आजकल सारा काम कंप्यूटर और लैपटॉप पर ही होता है यदि बच्चे आखों में स्ट्रेन महसूस करे तो वह आकर आंखों की जांच करवाए ताकि समय रहते आखों का इलाज किया जा सके|संस्था के अध्यक्ष आदित्य गौतम ने बताया की दूर दूर से लोग इस कैंप में अपनी आंखों की जांच करवाने आये थे। इस कैंप में खराहल , काईस , महाराजा घाटी ,सेउबाग़ लगवैली आदि जगहों से लोग आये हुए थे। लोगों ने कैंप में आकर निशुल्क आँखों की जांच का लाभ उठाया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज