कुल्लू अपडेट ,कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रही है और पुलिस थाना मनाली की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर वन बिहार पार्किंग समीप फायर स्टेशन मनाली में एक गाड़ी की तलाशी ली तो दिलजोत सिंह विर्क (29 वर्ष) पुत्र नवदीप सिंह विर्क निवासी संगतपुरा डाकघर व तहसील समाना ज़िला पटियाला (पंजाब) के कब्जा से 08 ग्राम अफ़ीम व 06 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना मनाली में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी अन्वेषण जारी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 23



