कुल्लू अपडेट,भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव कुमार गर्ग ने गत दिनों अपनी प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार करते हुए कुल्लू जिला के आदित्य करीर को प्रदेश भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाया है। आदित्य करीर ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश शीर्ष नेतृत्व सहित जिला के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने बताया की संगठन की मजबूती के लिए वोह शीर्ष नेतृत्व की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आदित्य करीर ने बताया कि वोह वर्ष 2013-14 में भी भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रहे हैं। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े रहने के साथ आदित्य करीर भारत विकास परिषद के प्रदेश संगठन सचिव भी हैं जिला के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के पश्चात इन्होंने भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ जिला संयोजक के पद पर रमन कुमार को जिला संयोजक व सालगी राम ठाकुर को जिला सह संयोजक बनाया है।




