कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिए है। उपमंडल के बठाहड़ में 5.005 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। चरस के आरोपी को इससे पहले तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला था। रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे फिर से कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी नूप राम निवासी घलियाड़, बंजार से 23 फरवरी को बठाहड़ क्षेत्र में टीला पुल के पास चरस की खेप बरामद की थी। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपी के साथ कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसका भी पता लगा रही है।

Author: Kullu Update
Post Views: 88



