कुल्लू अपडेट ,पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटे के लिए आए ओडिशा के एक पर्यटक की मौत हो गई है। 21 वर्षीय चंदन महंतो पुत्र परमेश्वर महंतो गांव बागड़िया डाकघर भोडिया तहसील समयकुंडा जिला मयूरगंज, ओडिशा दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। रविवार रात को उसकी तबीयत खराब हो गई और उपचार के लिए मनाली के अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शंभू, सुनील और चंदन 23 फरवरी को मनाली घूमने आए थे। रविवार रात को चंदन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने उसे अस्पताल लाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया परिजनों से फोन पर हुई बात के बाद शव को उसके दोस्त सुनील मोहीपात्रा के हवाले किया गया। प्रथम दृष्टया पर्यटक युवक की मौत का कारण दिल का दौरा माना जा रहा है लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।




