कुल्लू अपडेट , डोभी में सोमवार को दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। डोभी में एक मारुति वैन और मारुति मैक्सिमा गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के चलते वैन चालक अमरचंद निवासी कोकसर, लाहौल-स्पीति को चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Author: Kullu Update
Post Views: 2,056



