Search
Close this search box.

देवता वासुकी नाग की फागली का आगाज , देवधुन पर किया मुखौटा नृत्य

कुल्लू अपडेट ,ऊझी घाटी के हलाण-एक में सोमवार को देवता वासुकी नाग के तीन दिवसीय फागली उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर देवधुन पर देवता की ओर से चुने गए विशेष व्यक्ति ने मुखौटा नृत्य किया। मुखौटा नृत्य देखने के लिए हलाण में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। देवता वासुकी नाग को घाटी में 18 नागों का पिता माना जाता है। इसलिए देवता की मान्यता काफी अधिक हैं। तीन दिन तक चलने वाले फागली उत्सव में देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। गांवों में मेहमानवाजी का दौर भी चलेगा। ग्रामीणों की ओर से आने वाले मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। देवता वासुकी नाग के कारदार जय चंद ने कहा कि फागली की परंपरा का सदियों से निर्वहन किया जा रहा है। मंगलवार को फागली उत्सव खमारटी गांव में मनाया जाएगा। बुधवार को देवता वासुकी नाग का करडू भी निकलेगा। देवता वासुकी नाग के दर्शन कर श्रद्धालु आशीर्वाद लेंगे

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज