कुल्लू अपडेट, नंदनी D/O बबली देवी गांव कनेडेरी बंजार की रहने वाली है। बबली के पति की मृत्यु 11 वर्ष पहले हो चुकी है और बबली मल्टीटास्क वर्कर कार्यरत है। बबली के दो बच्चे हैं, एक लड़की +1 में पढ़ती है, जिसने विज्ञान रखा है और बेटा अभी नवी कक्षा में पढ़ता है। नंदिनी पढ़ाई में बहुत अच्छी है वह साइंस पड़ रही है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसकी माता इतना खर्चा नहीं उठा सकती। मल्टीटास्क वर्कर होने के साथ-साथ बबली दिहाड़ी पर जाती है, और सिलाई का काम भी करती है। ताकि उसकी बेटी की पढ़ाई में कोई परेशानी ना आए। फिर भी इतना काम करने के बाद भी बबली अपने बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्चा उठाने में असमर्थ है। स्कूल टीचर के माध्यम से उन्हें कार सेवा दल संस्था के बारे में पता चला और वह कार सेवा दल संस्था के कार्यालय में आए और संस्था के सेवादारों को अपनी समस्या के बारे में बताया बबली ने कहा कि वह अपनी बेटी को पढ़ाना चाहती है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह पढ़ाई आगे करवा सके। उनकी समस्या को देखते हुए संस्था के सेवादारों ने उसे कार्यवाही में डाला दिया था। आज संस्था के सेवादारों द्वारा नंदिनी की एडमिशन करवाने हेतु
न्यूकलस अकादमी मौहल के बोर्ड सदस्यों से एडमिशन के बारे में बात की गई। संस्था के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि नंदिनी पढ़ने में बहुत होशियार है और 92% अंक लेकर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंजार स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। एकेडमी की तरफ से तुरंत नंदिनी को 2 साल की एडमिशन , यूनिफॉर्म और बुक्स का कोई भी खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। एकेडमी के टीचर द्वारा पीछे छूट गई पढ़ाई को भी कोचिंग के माध्यम से पूरा कर लिया जाएगा। मेडिकल के बाद यदि सरकारी कॉलेज में नंबर लगा तो जल्दी ही नंदिनी एमबीबीएस डॉक्टर बनकर हमारे बीच होगी।



