Search
Close this search box.

महादेव को महाशिवरात्रि पर प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

आस्था अपडेट ,हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को है। शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद ही खास होता है। इस दिन शिव जी के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए महाशिवरात्रि के पर्व का बहुत ज्यादा महत्व है। इस दिन रात्रि जागरण करके चारों प्रहर पूजा-आराधना करने का विधान है। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्ची निष्ठा से पूजा आराधना करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप धन, नौकरी और व्यापार से संबंधित समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि के उपाय

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए :- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का दही और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। साथ ही शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक करें। यह भी धन प्राप्ति के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है, तो महाशिवरात्रि के दिन शिव जी के वाहन नंदी को हरा चारा खिलाना चाहिए।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए :- यदि आपकी नौकरी या व्यापार में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो फिर तरक्की नहीं हो पा रही है तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें और शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर अनार का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से भोले बाबा की कृपा प्राप्त होगी और आपकी नौकरी और व्यापार की समस्याएं दूर होने लगेंगी।

मनोकामना पूर्ति के लिए :- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय वस्तुएं भांग, धूतरा, बिल्वपत्र,आक का पुष्प और चंदन अर्पित करें। पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। यदि हो सके तो चांदी के लोटे से नम: शिवाय का उच्चारण करते हुए, भगवान शिव का जल का अभिषेक करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

सौभाग्य में वृद्धि के लिए :- यदि आपको जीवन में एक के बाद एक परेशानियां लगी रहती हैं, तो महाशिवरात्रि पर जरूरतमंदों की मदद करें और पशुओं की सेवा करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होता। वहीं यदि आपको ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो महाशिवरात्रि के दिन नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए, शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें। इससे आपके ग्रह अनुकूल होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज