Search
Close this search box.

कुल्लू में भाजपा किसान मोर्चा शुरू करेगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू भाजपा पार्टी के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कुल्लू मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे और बैठक में भाजपा के ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों के हित में जो कार्यक्रम में योजनाएं चलाई जा रही है। उसके बारे में चर्चा की गई। वहीं किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से भी केंद्र सरकार के द्वारा उचित मान सम्मान दिया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी करोड़ों रुपए के ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि इसके अलावा किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई गई है और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वही महिलाओं को भी अब विकसित किसान के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से किया गया है और 12 मार्च तक यह कार्यक्रम अब पूरे हिमाचल प्रदेश में भी आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में कृषि यंत्रों का भी पूजन किया जाएगा और गांव-गांव जाकर किसानों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा। हेमराज शर्मा ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के लिए कुल्लू जिला के सभी मंडलों की अध्यक्षों से भी आग्रह किया गया है कि वह इस ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाग ले और इसमें किसानों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के बारे में अवगत करवाया जाए। वही इस बैठक में पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, कुल्लू मंडल के अध्यक्ष ठाकुरचंद, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, किसान मोर्चा कुल्लू मंडल महामंत्री ठाकुरचंद एवं तुलसीराम, कुल्लू भाजपा मंडल महामंत्री थरवन लाल, महामंत्री भूपेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज