Search
Close this search box.

कुल्लू अस्पताल जनता त्रस्त सी.पी.एस. मस्त : आदित्य,धरने पर बैठने वाले आज है गायब

कुल्लू अपडेट,कुल्लू के जिला हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने पहले कलम हड़ताल की और अब एक हफ्ते से ढ़ाई घंटे की हड़ताल कर रहे है , जिससे सुबह के समय मरीजों को घंटों ओ. पी. डी. के बाहर इंतज़ार करना पड़ रहा है। यह बात भाजपा के जिला प्रवक्ता ने एक बयान में कही। आदित्य का कहना है कि सरकार की नाकामी के चलते यहाँ डॉक्टर अपनी मांगो को लेकर परेशान है वही जिला के दूर दराज से आने वाले मरीजों के साथ कुल्लू ,लाहोल्, पांगी और साथ लगते मंडी जिला के मरीज़ों को भी इलाज के लिए धक्के खाने पड़ रहे है। मगर सरकार एक हफ्ते से इस विषय पर कोई भी निर्णय नही ले पाई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगो की सुविधा के लिए कई लोक लुहावने वादे किये थे मगर ज़मीनी स्तर पर कुछ भी नज़र नही आ रहे है।आदित्य का कहना है कि डॉक्टरों की मांगों को सरकार अंदेखा कर रही है और भविष्य में ऐसी हड़तालें उग्र रूप भी धारण कर सकती है जिसके भुक्तभोगी निर्दोष जनता होगी। भूतकाल में सुन्दर् सिंह ठाकुर जी कई बार मरीजों का हितैषी बन कर धरने पर बैठे थे मगर आज वही जनता इलाज के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है और CPS गायब है। सरकार को चाहिए की वह जनता की परेशानी को देखते हुए डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें जिससे प्रदेश की जनता को परेशान न होन पडे़

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज