Search
Close this search box.

29,30 मई को लाहौळ स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बारिश होने की संभावना

कुल्लू अपडेट,भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 मई को लाहौळ स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बारिश होने की संभावना है इसके लिए चेतावनी जारी की गई है चेतावनी के मद्देनजर रखते हुए बारिश और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में और ऊपरी पहाड़ी भागों में जाने के लिए परहेज करें खराब मौसम में ट्रेकिंग करना और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना खतरनाक हो सकता है आंधी और बिजली चमकने की सूरत में कम से कम 30 मिनट तक घरों या सुरक्षित इमारतों के अंदर ही रहे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी पर ध्यान दें और रेडियो तथा टेलीविजन पर मौसम के बारे में प्रसारित बुलेटिन को जरूर सुने ग्राम पंचायत प्रधान सरकारी और गैर सरकारी संगठनों और पैदल यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके यह सूचना उपायुक्त लाहौल एवं स्पीति द्वारा जनहित में जारी की गई है और किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला लाहौल स्पीति को इन नंबरों पर सूचित करें-9459461355, 01900202509, 202510, 202517,टोल फ्री-1077

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज