Search
Close this search box.

सेसराम चौधरी बने आईटीआई शमशी की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

कुल्लू अपडेट,प्रदेश सरकार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी जिला कुल्लू की संस्थान प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कर सेस राम चौधरी को संस्थान प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है जबकि प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शमशी सदस्य सचिव होंगे l
कमेटी में किशन ठाकुर अध्यक्ष पार्वती वैली होटल एसोसिएशन , डोले राम प्रधान ग्राम पंचायत  शीली राजगीरी,लता शर्मा पूर्व सदस्य नगर पंचायत भुंतर, वीरेंद्र सूद अध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र शमशी को गैर सरकारी सदस्य तथा जिला रोजगार अधिकारी व वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर के प्रतिनिधि को सरकारी सदस्य मनोनीत किया हैl

प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक अन्य  अधिसूचना में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू की औद्योगिक प्रबंधन समिति (आईएमसी) का भी पुनर्गठन कर मदन लाल सूद को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है तथा राजकीय आईटीआई कुल्लू के प्रधानाचार्य सदस्य सचिव होंगे l
 कमेटी में गोपाल सिंह प्रधान ग्राम पंचायत बंदल, शेर सिंह प्रधान ग्राम पंचायत चट्टानी, दयाल सिंह व श्रीमती ऊष्मज शर्मा को गैर सरकारी सदस्य तथा जिला रोजगार अधिकारी तथा प्रिंसिपल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू, ग्रुप इंस्पेक्टर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू प्रशिक्षु छात्रों के प्रतिनिधि व राज्य निदेशालय का प्रतिनिधि  सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए हैंl
 सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने सेस राम चौधरी तथा मदनलाल सूद को संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोनीत करने पर बधाई दी हैl  उन्होंने दोनों समिति के लिये मनोनीत गैर सरकारी सदस्य को भी बधाई दी हैl
 सेस राम चौधरी तथा मदनलाल सूद ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर का संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए आभार व्यक्त किया हैl

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज