कुल्लू अपडेट , सदर पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस ने भेखली सड़क के नजदीक मठ में एक व्यक्ति से 40 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदर पुलिस रोज की तरह गश्त पर थी। इस दौरान शक होने पर एक व्यक्ति राम सिंह की तलाशी ली गई। उसके कब्जे में 40 लीटर शराब बरामद हुई। व्यक्ति शराब को कहां से लाया था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस एक्साइज एक्ट के तहत मामले की जांच कर रही है।

Author: Kullu Update
Post Views: 942



