Search
Close this search box.

326 ग्राम चरस के साथ चुवाड़ी पुलिस ने शाहपुरकण्डी के ललित कुमार को किया गिरफ्तार

हिमाचल न्यूज , प्रदेश में नशे के सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े अभियान चलाये जा रहे है। पुलिस द्वारा गश्त करके और नाकाबंदी करके नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते चम्बा पुलिस ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी दी है की चम्बा पुलिस तुनुहट्टी पुलिस चैक पोस्ट पर नियमित रूप से यातायात चेकिंग के लिए नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान ललित कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी शाहपुरकण्डी तहसील व् जिला पठानकोट के कब्जे से 326 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अन्तगर्त मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज