हिमाचल अपडेट ,मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया की बागी विधायकों का नाराज़ होना जायज है। एक साल का कार्यकाल हो गया सरकार को पर एक साल में अगर सीएम ने सभी विधायकों को बिठा कर उनकी परेशानी पूछी होती तो आज ये परिस्तिथि उत्प्न्न नहीं होती। ये जो भी परिस्तिथि उत्प्न्न हुई है उसके बारे में हमनें आब्जर्वर को बताया है बाकि अब देखतें है की वो क्या फैसला लेते है। उन्होने कहा की राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा जैसे मंत्रियों को निष्काषित करने का असर लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा। उन्होने कहा है की हिमाचल की जनता की भावनाओ को ध्यान में रख कर हमनें कदम उठाया है। हिमाचल की जनता हमारे साथ है और वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी लेगेसी है। वह क्या हिमाचल की जनता के लिए चाहते थे उसको ध्यान में रख कर हमनें यह कदम उठाया है। पिछले कल जो मीटिंग हुई उसमें हमनें ऑब्ज़र्वर के सामने अपनी बात रखी है अब देखते है की वह क्या फैसला लेते है। विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे की बात पर प्रतिभा सिंह ने कहा की वह अभी भी अपने इस्तीफे पर कायम है।




