Search
Close this search box.

उच्च शिक्षा निदेशालय का फैसला ,निजी दौरे करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्यवाही

हिमाचल न्यूज ,बिना मंजूरी विदेश के निजी दौरे करने वाले शिक्षकों पर अब कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक और प्रवक्ताओं को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशालय द्वारा इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। इसके साथ फॉर्मेट भी भेजा गया है। फार्मेट के माध्यम से कितने शिक्षकों ने विदेश का दौरा किया। विदेश जाने का कारण क्या था। क्या इसके लिए विभाग व संबंधित अधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं। विदेश दौरे से वापस आने के बाद उन्होंने कब ज्वाइन किया। कितने दिनों तक वह विदेश दौरे पर रहे इस बारे में पूछा गया है उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि विभाग के ध्यान में आया है कि कई प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक और प्रवक्ता विभाग से मंजूरी लिए बिना विदेश के दौरे कर रहे हैं। यह दौरे किन कार्य के लिए हैं, इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत विदेश जाने के लिए पहले विभाग की मंजूरी लेना अनिवार्य होता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज