Search
Close this search box.

अब कुल्लू में भी ऑनलाइन जारी होंगे बिजली पानी के बिल

कुल्लू अपडेट ,अब पानी और सीवरेज के उपभोक्ताओं को बिल लेने या जमा करने में परेशान नहीं होना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग अब ऑनलाइन ही पानी के बिलों को जारी करने जा रहा है। इसको लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द जिला मुख्यालय के 14,000 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। विभाग ने मनाली में ऑनलाइन बिल जारी का काम शुरू कर दिया है। इसे शहर के लोगों को पानी व सीवरेज के बिलों को जमा करने में राहत मिलेगी और उन्हें लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग ऑनलाइन सिस्टम को लागू करने के लिए एनआईसी के साथ काम कर रहा है। हालांकि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण इलाकों में पानी की बिलाें को माफ कर दिया है लेकिन अब शहर के उपभोक्ताओं को जलशक्ति विभाग ऑनलाइन बिल की सुविधा देने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सभी सर्किलों को पानी व सीवरेज के बिलों का ऑनलाइन लेन-देन करने के निर्देश दिए हैं। जलशक्ति विभाग मनाली के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने कहा कि मनाली में जुलाई 2023 से ऑनलाइन सिस्टम शुरू कर दिया है। इसमें लोगों को बिल भी ऑनलाइन दिए जा रहे है और लोग बिल भी ऑनलाइन भर रहे हैं। कहा कि इसे मनाली के 2,500 उपभोक्ताओं को सुविधा मिल रही है। सात माह के भीतर मनाली में ऑनलाइन बिलिंग के जरिए 60 लाख रुपये की राशि जमा हुई है।जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि मनाली के बाद कुल्लू में भी इसकी प्रक्रिया चल रही है। कहा कि शहर के करीब 14,000 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि सरकार के आदेश पर सभी सर्किल पर जलशक्ति विभाग ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने जा रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज