कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा जमा दो कक्षा की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमें जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार एवरग्रीन पब्लिक स्कूल सेउबाग़ के छात्र महेंद्र सिंह ने प्रदेशभर की साइंस संकाय की मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है। वही महेंद्र सिंह की अगर बात करें तो महेंद्र सिंह सेऊबाग की निवासी है और पिता त्रिलोक सिंह खेतीबाड़ी करते है और खेली देवी गृहणी है। महेंद्र सिंह के 96.8प्रतिशत अंक हासिल करके 9 वां स्थान हासिल किया है।वही प्रसून एग्रो की ओर से प्रसून शर्मा के द्वारा महेंद्र को कुल्लूवी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया और उपहार और कुछ राशि भी सम्मान स्वरूप दी गयी। वही इस अवसर पर कारसेवा संस्था के आजीवन सदस्य मौजूद रहे।
Author: Kullu Update
Post Views: 17



