कुल्लू अपडेट ,टेस्टी बाइट मंडीवाला के मालिक रंगारंग सिंह कारसेवा संस्था के आजीवन सदस्य बने और आजीवन सदस्यता लेते हुए सेवादारों को बताया कि वह संस्था के कार्यों को पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया / समाचार पत्रों के माध्यम से जिला कुल्लू में हो रही सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्य को देख रहे है। संस्था के कार्यों को देखते हुए ही उन्हें संस्था से साथ मिलकर सेवा कार्य में सहयोग करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि वह भी सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग और समय का योगदान समय-समय पर देते रहेंगे और सेवा कार्यों में हर महीने अपना आर्थिक योगदान करते रहेंगे।
Author: Kullu Update
Post Views: 19



