कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू की खराहल घाटी के चौकीडोभी पंचायत के अंगु डोभी गांव में एक मकान में आग लग गई। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र चेहंकू राम गांव अंगु डोभी डाकघर पुईद तहसील व् जिला कुल्लू के मकान में रात करीब 2 बजे के आस पास आग लग गयी।आग लगने के कारण प्रभावित परिवार को करीब पचास हजार रूपये का नुक्सान हुआ है और 50 लाख की सम्पति को जलने से बचाया गया है। आग के कारण किसी भी व्यक्ति को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,344



