Search
Close this search box.

नेपाल निवासी सोनम ज्ञाल्ज़न 15 मील रेन शेल्टर के पास 6 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी के चलते जिला पतलीकूहल पुलिस को एक चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम 15 मील रेन शेल्टर के पास गश्त पर थी तो इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार थाना पतलीकूहल की टीम 15 मील रेन शेल्टर के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो सोनम ज्ञाल्ज़न लामा (26 बर्ष) पुत्र ठिल्ले लामा तमांग निवासी नेपाल हाल गांव 15 मील डाकघर बड़ाग्रां ज़िला कुल्लू के कब्जा से 06 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकूहल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत मेंम पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्यवाही जारी है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज