कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी के चलते जिला कुल्लू पुलिस को एक चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम गश्त पर थी तो इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 703 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना भुंतर की टीम हाथीथान समीप फ्रूट मार्किट में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो सूरत राम (40 वर्ष) पुत्र श्याम लाल निवासी क्षामद डाकघर दोघरी तहसील व ज़िला कुल्लू के कब्ज़ा से 703 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्यवाही जारी है।।




