कुल्लू अपडेट , कुल्लू में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके वजह से कुल्लू के शिम गांव में ओम प्रकाश के घर के आगे लगभग 30 फुट लम्बा और 20 फुट ऊंचा डंगा भारी बारिश के कारण ढ़ह गया है। जिस के कारण लाखो का नुकसान हो गया है। और मकान को भी इस से खतरा बना हुआ है। जिस की सूचना ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा देवी मंडलगढ़ को दे दी गई है। ताकि फौरी राहत प्रदान की जाए। उन्हों ने प्रशासन से भी आग्रह किया है कि जल्द से जल्द मौके का जायेजा ले कर उपरोक्त व्यक्ति को राहत प्रदान की जाए । ताकि आने वाले आगामी बारिश के दौरान मकान को क्षति न पहुंचे।

Author: Kullu Update
Post Views: 33



