Search
Close this search box.

100 साल बाद मंडी शिवरात्रि में शामिल होने के लिए देवता खुडीजल जी मंडी रवाना

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देव खुडीजल करीब 100 साल बाद मंडी महाशिवरात्रि की शोभा बढ़ाएंगे। रविवार शाम करीब 6:00 बजे देवता खुडीजल अपने देवालय से मंडी महाशिवरात्रि को रवाना हो गए। हालांकि, शनिवार को हुई देवता कमेटी और मुख्य कारकूनों की बैठक में पहले नहीं जाने का निर्णय हुआ था। लेकिन कुछ कारकून देवता को मंडी शिवरात्रि ले जाने के इच्छुक थे। ऐसे में रविवार को मंदिर में देवता खुडीजल के समक्ष पूछ डाली गई और देवता ने शिवरात्रि जाने के आदेश दिए। इसके बाद मंदिर कमेटी ने बजंतरियों के साथ भी बैठक कर देवता को राजी किया गया। तब जाकर शाम को देवता का रथ तैयार किया गया। रथ तैयार होने के बाद देवता की ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंघों व शहनाई की स्वरलहरियों के बीच रथयात्रा शुरू हुई। इसमें मंडी जिले के मानगढ़ क्षेत्र से भी कई देवलू देवता को उठाने के लिए पहुंचे थे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज