Search
Close this search box.

ऐतिहासिक होगी मंडी की महाशिवरात्रि जब 144 साल बाद उत्सव में शामिल होंगे देवता श्री अनंत बालूनाग

कुल्लू अपडेट ,पूर्व में मंडी रियासत के समय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में निरंतर शामिल होने वाले 4 बढ़ 2 राज यानी दो रियासतें और चार पुर के आराध्य देवता देव श्री अनंत बालूनाग इस बार महाशिवरात्रि उत्सव में शामिल होंगे। देवता के कारदार ख्याली शर्मा ने बताया कि पांच मार्च को देवरथ अपने लाव लश्कर के साथ शुरागी पहुंचेगा और छह मार्च को देवता शुरागी से मंडी के लिए प्रवास करेंगे। इस दौरान देवता मंडी स्थित चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। देव समाज के जानकार जगत मेहता ने बताया की पूर्व में बालू नाग का संपूर्ण क्षेत्र मंडी रियासत का हिस्सा था और वर्ष 1880 तक देवता नियमित रूप से महाशिवरात्रि उत्सव में भाग लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी देवता का मूल स्थान खुहण (बालीचौकी) में है और देवता बालूनाग के नाम में आज भी बालीचौकी के खनेठी और खुहण में जमीन है, जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। वर्तमान में बालूनाग को 4 बढ़ 2 राज का देवता माना जाता है। आज भी अनंत बालूनाग के मंडी सराज के प्रमुख देवताओं के रगथ हारगी उत्सव होते हैं, जिनमें बड़ा देव मतलोड़ा, महादेव चुन्जवाला, देव तुंगासी व कमरूनाग शामिल हैं। बहरहाल अनंत बालूनाग के महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने की देव समाज में व्यापक चर्चा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज