कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश में देवी देवताओं के सम्मान में कई मेले व त्यौहार मनाये जाते हैं। यहाँ आज भी लोग देव परम्पराओं को मानते है। ये देवों की पवित्र भूमि है, यहां के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। इसीलिए इसे देवभूमि कहा जाता है। यहाँ पर आज भी देव मिलन और देवों के शाही स्न्नान की परम्परा है। पार्वती घाटी (शाट) के अराध्य देवता महर्षि गौतम जी 31 मई 2023 को रुद्रनाग में शाही स्नान करेंगे। 28 मई को महर्षि गौतम अपने मूल स्थान शाट में स्थित लौह देव (18 पेड़े) के स्थान में विश्राम किया।अगले दिन 29 मई को प्रातः ही महर्षि उच्चधार के लिए रवाना हुए।आज महर्षि गौतम उच्चधार से नकथान के लिए रवाना हुए।रातें विश्राम वंही करेंगे और 31 मई को प्रातः ही नकथान से रुद्रनाग पहुंचकर स्नान करेंगे।
Author: Kullu Update
Post Views: 14



