कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी के चलते पुलिस थाना आनी की टीम ने एक व्यक्ति को 1.140 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना आनी की टीम ने दोगला पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी तो इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.140 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस थाना आनी की टीम ने दोगला पुल के पास नाका लगाया हुआ थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बस को जब प्रक्रियानुसार चेक किया तो महावीर (56 बर्ष) पुत्र माहा सिंह निवासी गाँव व डाकघर शामरी तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) के कब्जे से 1.140 / कैनबिस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके 03 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्यवाही जारी है




