Search
Close this search box.

लाहौल स्पीति पुलिस प्रशासन सक्रिय भारी बर्फबारी में भी लगातार कर रहा गश्त

हिमाचल न्यूज ,लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण पुलिस प्रशासन भी मैदान में डटा हुआ है। लाहौल स्पीति पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक के माध्यम से जानकारी दी गयी की मयंक चौधरी (भा.पु.से ) पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल एवं स्पीति द्वारा सड़क की स्थिति और संभावित हिमस्खलन बिंदुओं का निरीक्षण करने के लिए पैदल गश्त की गई । जिसमे प्रभारी थाना केलोंग अर्जुन सिंह एवं उनकी टीम और कार्यालय पुलिस अधीक्षक की टीम शामिल रही ।पेट्रोलिंग का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्थानीय लोगों व पर्यटकों दोनों के बीच एवलांच इत्यादि जागरूकता बढ़ाना था । साथ ही महोदय ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर गिरने वाले इलाके का जायजा किया एवं स्थानीय लोगो को गलेशियर गिरने वाले इलाके में ना जाने की सलाह दी गई। महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी को बर्फबारी एवं अबलांच जोखिम के संदर्भ में अलर्ट मोड में रहने की हिदायत की गई । पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल एवं स्पीति आमजन से निवेदन करते है की अनावश्यक यात्रा न करें । जिला पुलिस सदैव आपकी सेवा एवं सुरक्षा में तैनात हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज