कुल्लू अपडेट,जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की प्रथम बैठक आज यहां मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन वन व परिवहन एवं जिला शिकायत शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि आज की बैठक में आए सभी शिकायतों का समयवद्ध निपटान सुनिश्चित बनाएं।उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुख्खू के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार एक सम्वेदनशील सरकार है जो समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमजोर व निर्धन वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर ही हैlउन्होंने कहा कि कुल्लू जिला एक विश्व स्तरीय पर्यटन क्षेत्र है इसे भिखारियों से मुक्त बनाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा, उन्होंने एसपी कुल्लू को बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी तथा बाल संरक्षण अधिकारी को संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम देकर यहां पर भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की पहचान कर उन्हें इस कार्य से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिएl
Author: Kullu Update
Post Views: 20



