कुल्लू अपडेट जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है । पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और लगातार गश्त करके नशा माफियाओं को पकड़ने में कामयाब हो रही है । इसी के चलते पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 298 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम फोजल नेरी में गश्त पर थी । इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति पर शक हुआ । शक के आधार पर जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो अमर चंद पुत्र सोहन लाल निवासी कास्था डाकघर फौज़ल जिला कुल्लू के कब्जे से 298 ग्राम चरस बरामद की । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है । आगे की कार्यवाही जारी है




