Search
Close this search box.

पर्यटन नगरी मनाली नेहरूकुंड के समीप बाइक से फिसली पर्यटक ,हुए मौत

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आ रहे है। दोस्त के साथ अटल टनल से मनाली की ओर लौट रही उत्तर प्रदेश की महिला. पर्यटक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है।नेहरूकुंड के समीप ओवर टेक करते हुए अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई। मृतक महिला की पहचान तृप्ति शादेज (32) निवासी आर. ओ. गोपाल दास शादेज 141/1 जानकी नगर गोंडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है घायल पर्यटक की पहचान हार्दिक पुत्र सुरेश आर. ओ. एफ. 62 वेस्टेंड पार्क एस.जी. हाईवे बोडकदेव अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तृप्ति सादेजा अपने दोस्त गुजरात के हार्दिक के साथ मनाली घूमने आई थी।सोमवार को दोनों अटल टनल की सैर करने बाद मनाली के लिए लौट रहे थे कि नेहरूकुंड के समीप अचानक ओवरटेक करते हुए युवक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क पर लुढ़क गई। इस हादसे में तृप्ति को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।डी.एस.पी. मनाली के.डी. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक हार्दिक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया था जोकि मनाली पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया जाएगा।
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज