Search
Close this search box.

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हादसा खाई में गिरी बोलेरो दो की मौत

हिमाचल न्यूज (चम्बा ) ,हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हड़सर से आगे दराटी पुल के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान गाड़ी चालक राकेश कुमार पुत्र वद्री राम व अशनी कुमार पुत्र बहमी राम गांव हड़सर, तहसील भरमौर के रूप के हुई है। हादसे में सेरी गांव के अनिल कुमार घायल हुए हैं। हादसा देररात का बताया जा रहा है।वाहन गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत करार दिया। वहीं, घायल उपचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत और एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज