कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू वार एसोसिएशन के चुनाव हुए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तेजा ठाकुर और राजेश शर्मा में कड़ा मुकाबला हुआ और तेजा ठाकुर को 193 वोट मिले और राजेश शर्मा को 185 वोट मिले। तेजा ठाकुर 8 वोटों से जीतने में कामयाब रहे।वार एसोसिएशन की अन्य कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सहमति से किया गया जिसमें सीनियर उपाध्यक्ष उदय नेगी ,जूनियर उपाध्यक्ष नीतीश ठाकुर ,कोषाध्यक्ष विजय परमार और तीसरी बार भूपेंद्र कोटिया को सचिव चुना गया वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने कहा कि वे समर्थन देने के लिए सभी वकीलों का आभार जताते हैं और कहा कि वह एसोसिएशन के हितों का ध्यान रखेंगे और जनता की समस्याओं को भी बार एसोसिएशन के माध्यम से हल करने का प्रयास करेंगे
Author: Kullu Update
Post Views: 50



