कुल्लू अपडेट ,रायसन वैली पैराग्लाइडिंग संगठन ने नकुल शर्मा की अध्यक्षता में पर्यटकों व अन्य लोगों के सुरक्षा के मध्य नजर आज से एक एंबुलेंस सेवा शुरू की है । रायसन वैली पैराग्लाइडिंग संगठन घाटी में सबसे पहले एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाली संगठन बन गई है उन्होंने बताया कि यह एंबुलेंस सेवा न सिर्फ पैराग्लाइडिंग करने वाले यात्रियों के लिए होगा बल्कि इससे इस पंचायत के बंदरोल , नंगाबाग , बेंची एवं रायसन पंचायत के लोगों को भी यह सुविधा हर समय उपलब्ध रहेगी । हाल ही में ज़िला कुल्लू के कुछ पेरागलिडिंग साइट्स पर हुए हादसों को देखते रायसन वैली पेरागलिडिंग संगठन ने निर्णय लिया कि यहां आने वाले न सिर्फ पर्यटकों के लिए बल्कि स्थानीय लोगों के सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इस सेवा को महत्व दिया गया और इस सेवा का आज से विदिवत शुभारंभ किया गया ताकि इस की सहूलियत हर वर्ग को मिले। इस मौके पर रायसन वैली पैराग्लाइडिंग संगठन के अध्यक्ष नकुल शर्मा व् अन्य सदस्य गायत्रीदत्त शर्मा , आशीष ठाकुर ,मोहर सिंह , परवीन कुमार ,कनव शर्मा आदि उपस्थित थे।




