Search
Close this search box.

अब ज्वालाजी मंदिर में दिव्यांगों को मिलेगी इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर

हिमाचल न्यूज ,शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में अब दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की सुविधा शुरू हो गई है। प्रदेश में यह पहला मंदिर है, जहां यह सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल दिव्यांगों के लिए दर्शन करने के अधिक सुलभ बनाने के लिए शुरू की गई है। मंदिर अधिकारी अनिल कुमार साँधी ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो नई इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर खरीदी हैं। व्हीलचेयर आधुनिक तकनीक से युक्त हैं और चार्जिंग की सुविधा भी है। मंदिर में व्हीलचेयर चार्ज करने के लिए कई स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इससे पहले मंदिर में दिव्यांगों के लिए केवल हाथ से चलने वाली व्हीलचेयर ही उपलब्ध थीं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज